महासमुन्द सांसद रूपकुमारी चौधरी के हाथों ‘विशेष प्रावधान’ कैलेंडर–2026 का हुआ विमोचन


महासमुन्द। जिले के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र विशेष प्रावधान द्वारा प्रकाशित कैलेंडर–2026 का भव्य विमोचन आज महासमुंद की लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सांसद चौधरी ने विशेष प्रावधान परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि समाज, प्रशासन और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को जन–जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि विशेष प्रावधान लगातार निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। कैलेंडर–2026 भी इसी सोच को आगे बढ़ाने वाला सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर विशेष प्रावधान के प्रधान संपादक श्री चंद्रशेखर प्रभाकर ने सांसद रूपकुमारी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैलेंडर में राष्ट्रीय पर्वों, सांस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक संदेशों को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे पाठकों को वर्षभर उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में बसना नगर पंचायत की अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, विशेष प्रावधान के संपादक श्री चंद्रशेखर प्रभाकर, तथा गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौरव ग्राम पंचायत के उपसरपंच घनश्याम साहू, साथ ही टेकलाल डड़सेना, किशोर सोनवानी, विष्णु सिन्हा, सतीश शर्मा, चोवाराम साहू एवं अशोक प्रभाकर उपस्थित रहे।

सभी ने कैलेंडर के प्रकाशन को एक सराहनीय पहल बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous Post Next Post

Recent in Technology