उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

 


उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत की। उन्होंने सेंदरी सोसाइटी में ग्राम कछार के किसान रामकुमार साहू और अनंतराम साहू का धान खरीद कर इसका विधिवत शुभारंभ किया। 


उप मुख्यमंत्री साव ने धान खरीदी केंद्र पर दोनों किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके धान की तौलाई कर बोहनी किया। विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और किसान भी इस दौरान मौजूद थे।

Previous Post Next Post

Recent in Technology